गढ़पुरा में दुष्कर्म मामले के आरोपी ने आवेदक पीड़ित परिवार को केस नहीं उठाने पर जमकर पीटा, 05 से अधिक लोग घायल

बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरैय गांव वार्ड नौ की घटना।

बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरैय गांव वार्ड नौ की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगुसराय में गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरैय गांव वार्ड 09 में केस नहीं उठाने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ जमकर मारपीट की है जिसमें 05 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। और सभी घायल सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाजरत हैं। वहीं पीड़ित घायल परिवार ने स्थानीय पुलिस से जानमाल रक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है।

घायल में मो अली हसन, पत्नी हसीना खातून, मो सिराज, जाहिदा खातून, पति मोहम्मद मुजीबुर रहमान, मो इसराइल पिता मोहम्मद मनी हुसैन शामिल है। सभी घायल को इलाज के लिए गढ़पूरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

पीड़ित मो अली हसन ने बताया कि उनके ऊपर द्वितीय पक्ष द्वारा केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर मारपीट की गई। मिली जानकारी के अनुसार एक मामले में धारा 376 के तहत चार लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें एक जेल में है, जबकि तीन फरार बताए जा रहे हैं। इधर इस मामले में 29 लोगों को नामजद किया गया है।

जिसमें घर को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही लूटपाट का मामला भी दर्ज किया गया है। पीड़ित मोहम्मद अली हसन ने आरोप लगाया है कि 2 माह पूर्व कारी धुनिया, मो नाथो के साथ-साथ अन्य लोगों के द्वारा उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया गया था और इसी मामले में सभी लोगों को नामजद अभियुक्त भी बनाया गया था।

उसी मामले को उठाने के लिए आरोपियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन नहीं मानने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने 29 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है एवं तीन लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। और जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Begusarai