ठनका गिरने से दो लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय जिला के सहायक थाना चकिया क्षेत्र अंतर्गत चकबल गांव की घटना।

बेगूसराय जिला के सहायक थाना चकिया क्षेत्र अंतर्गत चकबल गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सहायक थाना चकिया क्षेत्र अंतर्गत चकबल ग्राम में ठनका गिरने से जहां दो व्यक्ति की मौत गई है। वहीं इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसकी इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकबल ग्राम में शंभू साह के घर का निर्माण कार्य चल रहा था और इस निर्माण कार्य में दोनों मृतक में एक राजमिस्त्री का काम कर रहा था तो दूसरा दूसरा दैनिक मजदूरी के कार्य में लगा था। अचानक मौसम खराब हुआ और जबतक लोग संभल पाते ठनका की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई तो घर का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं मृतक की पहचान किउल गांव निवासी स्व मोगल महतो के लगभग 50 वर्षीय पुत्र राजमिस्त्री उमा महतो एवं गढ़हरा निवासी कैलाश राम के 40 वर्षीय पुत्र दैनिक मजदूर अरुण राम के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान चकबल ग्राम में शम्भू साह के रूप में हुई है। बताते चलें कि बरौनी प्रखंड अंतर्गत चकबल ग्राम में शम्भू साह के घर का निर्माण हो रहा था।

Begusarai