एक पखवाड़े के भीतर बरौनी थाना पुलिस पर दुसरी बार हुआ हमला

अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं हमलावर, पहली बार लाठी-डंडे तो दुसरी बार लाल मिर्ची की गुंडी छिड़क बरौनी पुलिस पर हामला, उक्त मामले में एक गिरफ्तार।

बरौनी पुलिस पदाधिकारी की तत्परता से फरार अभियुक्त के साथ एक महिला, अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं हमलावर, पहली बार लाठी-डंडे तो दुसरी बार लाल मिर्ची की गुंडी छिड़क बरौनी पुलिस पर हामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी थाना पुलिस पर एक पखवाड़े के अंदर दुसरी बार हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से फिल्मी अंदाज में हमला करने की घटना को अंजाम दिया है। पहली बार बिती 26 दिसम्बर 22 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान में लाठी-डंडे से बरौनी पुलिस पर हामला किया गया था।

दुसरी घटना शुक्रवार 6 जनवरी को बरौनी थाना कांड का फरार अभियुक्त हाजीपुर पंचायत वार्ड 5 निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची बरौनी पुलिस पदाधिकारी पर सुनियोजित तरीके से परिवार के लोगों ने फिल्मी अंदाज में मिर्च पावडर छिड़क कर आरोपी को भगाने का प्रयास किया।

जिससे कुछ देर के लिए पुलिस बल असहज महसूस करने लगे। लेकिन पुलिस पदाधिकारी एएसआई उमेश प्रसाद यादव, चालक चंदन दुबे, सिपाही रंजीत कुमार एवं विवेक कुमार ने सुझबुझ व तत्परता से छापेमारी के दौरान भागने के असफल प्रयास कर रहे अभियुक्त को धर-दबोचा गया। साथ ही साथ परिवार के एक महिला सदस्य को भी बरौनी पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही।

बेगूसराय में पुलिस पर मिर्च पावडर छिड़कने की है दुसरी घटना 

बताते चलें की इस घटना से पूर्व वीरपुर थाना क्षेत्र में नक्सली को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर नक्सली के परिवार वालों ने पूर्व से रखे लाल मिर्च पावडर को पुलिस बलों समेत चालक एवं पुलिस पदाधिकारी के आंखों में छिड़क दिया था। उसके बाद बरौनी थाना क्षेत्र के हाजीपुर में इस तरह पुलिस पर हमला की दुसरी घटना है।

उक्त घटना की सोच रोचक बातें जो जांच का होगी विषय

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि पुलिस के द्वारा की जाने वाली कार्यवाई का अपराधियों या उसके परिजन को पता कैसे चला। और वह सुनियोजित तरीके से पुलिस बलों पर हमला बोल देते हैं। सूत्रों की मानें तो नवपदस्थापित थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार को बरौनी थाना में लम्बे समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलना भी इस घटना का बहुत बड़ा कारण माना जा रहाहै।

जिसमें बरौनी थाना में दो वर्षों से अधिक समय से जामें पुलिस पदाधिकारी की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं जो विभागीय जांच का विषय भी है। इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल पर हमला करने के आरोपी पर अलग से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

#begusaraisp#begusaraidgp#biharcm
Comments (0)
Add Comment