राम कथा के रस से साराबोर वीरपुर में उमरी श्रद्धालुओं की भीड़

बेगूसराय जिला के वीरपुर ठकुरबाड़ी में आयोजित है 09 दिवसीय संगित मय रामकथा।

बेगूसराय जिला के वीरपुर बड़ी ठकुरबाड़ी में आयोजित है 09 दिवसीय रामकथा।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर बड़ी ठाकुरवाड़ी में पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार संध्या से स्वकृतन सहित संगितमय नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया है। अयोध्या से पधारे संत सिरोमणी कथा वाचक बाबा 108 सुभाष जी महाराज उर्फ त्यागी बाबा के मुखारविंद से प्रवाहित राम कथा के रस से पूरा इलाका साराबोर है।

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में इससे पहले कार्यक्रम कि शुरुआत पूर्व विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह के द्वारा दिप प्रज्वलीत कर किया गया। इस अवसर पर राम चरित्र मानस प्रचार प्रसार संघ वीरपुर ईकाई के द्वारा आगंतुक देवतुल्य राम कथा के रश रशिक प्रवचनकर्त्ताओं में मानस प्रचार संघ के द्वारा सम्मानित किया गया।

जिसमें जिला मंत्री अशोक राय, चेरियाबरीयारपुर प्रखंड अध्यक्ष राम लगन सिंह, सिमरिया मास मेला महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों को वीरपुर प्रखंड मानस प्रचार संघ के द्वारा चादर और माला से सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह ने कहा राम चलित्र मानस जीवन जीने की कला और समाजीक दाईत्वयों के निर्वाहन के उत्तर दायित्व को बोध कराता है।

कथा वाचक 108 सुभाष जी महाराज ने ग्राम वासियों से अपिल करते हुए कहा कि आज के युवाओं को राम चरित्र मानस से सिख लेकर भगवान राम के चरित्र का अनुकरण करना चाहिए। लोभ मोह का त्याग, कर्त्तव्यों का पालन, शिष्टाचार, और विवेक शिल लोग आज भी पुजे जा रहे हैं। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कथा आयोजकों ने बताया कि इस राम कथा ज्ञान यज्ञ में वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के अलावे बरौनी, तेघड़ा, भगवानपुर, चेरियाबरीयारपुर, बेगूसराय सदर प्रखंड के राम कथा के श्रोता पधार रहे हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

Begusarai