विदाई सह सम्मान समारोह में बोले बीडीओ बछवाड़ा हमेशा मेरे दिल में रहेगा

बछवाड़ा बीडीओ के स्थानांतरण पर विदाई सह नए बीडीओ के आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन

डीएनबी भारत

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी पूजा का विदाई व नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक राज का सम्मान समारोह पुर्वक किया गया। समारोह की अध्यक्षता पुर्व मुखिया महेश्वर चौधरी ने किया। वही मंच संचालन विद्या सागर ब्रह्मचारी ने किया।

समारोह के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, बुद्धिजीवी उपस्थित थे.कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए उप प्रमुख धर्मेन्द्र यादव,मुखिया दीपांकर यादव,संजय दास,राम देव सहनी,अमरजीत राय,कल्पना कुसुम,राकेश कुमार राय व पंसस अरुण कुमार मित्र,सुदर्शन कुमार,समाजसेवी उमेश कुंवर कवि,विजय शंकर दास,राजीव चौधरी,विश्वनाथ महतो,सुनील यादव,भुषण सिंह ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है।

सरकारी सेवा में भी कार्यरत है उन्हें एक निश्चित अवधि के बाद स्थानांतरण होना निश्चित है।सरकारी नौकरी काजल की कोठरी के समान है और उस काजल की कोठरी से सम्मान पुर्वक बेदाग निकल जाना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बछवाड़ा की जनता हमेशा याद रखेगा।

विगत तीन वर्षों में प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यकाल स्वतंत्र व निष्पक्ष रहा। आज प्रखंड कर्मियों के लिए खुशी और गम दोनों का दिन है।

गम इस बात की है कि एक कर्तव्यनिष्ठ सुयोग्य प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्थानतंरण हो रहा है तो नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होने नये प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत करते हुए बछवाड़ा के विकास में अपना महत्वपूर्ण भुमिका निभाने की अपेक्षा की है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को फुल माला,अंग वस्त्र समेत उपहार देकर गाजे बाजे के साथ विदाई दी। वही नये प्रखंड विकास पदाधिकारी का भी फुलमाला व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। विदाई के दौरान सभी जनप्रतिनिधि व समाजसेवी तथा प्रखंड कर्मीयों ने नम् आंखें से विदाई दी।

मौके पर प्रखंड प्रमुख राधा देवी, अंचलाधिकारी दीपक कुमार,एस आई अरविंद कुमार सुमन,पंसस कमल पासवान, सिकंदर कुमार,पूर्व उपप्रमुख सुशील कुमार उर्फ़ मल्ली,समाजसेवी लाल बहादुर यादव,राम नरेश चौधरी,वीर बहादुर राय,समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट