हर बूथ दस यूथ बनाएं एवं राज्य सरकार की उपलब्धि को हर घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – जदयू

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया -2, अमरपुर, महना और मोसादपूर पंचायत में पंचायत स्तरीय जदयू कमिटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने व्यक्त किया।

जदयू बरौनी प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया -2, अमरपुर, महना और मोसादपूर पंचायत में पंचायत स्तरीय जदयू कमिटी की बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 

हर बूथ दस यूथ बनाएं और सरकार की उपलब्धि को हर घर तक पहुंचाएं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और अपने आदर्श नेता व विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संकल्पों को बताएं। विपक्षी एकता और अखंडता को मजबूती के साथ लोगों के बीच में रखें।

नहीं तो लोकसभा चुनाव में जुमले बाज आयेंगे और आपकी सरकार की एक एक उपलब्धि को अपनी उपलब्धियों में गिनाएंगे। इससे सावधान रहने की जरूरत है और लोगों को सतर्क करने तथा जुमले बाजों के बातों में नहीं आनें देने के लिए जदयू कार्यकर्ता हैं। उक्त बातें बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया -2, अमरपुर, महना और मोसादपूर पंचायत में पंचायत स्तरीय जदयू कमिटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने कहा।

वहीं उन्होंनें लोकसभा चुनाव में घर-घर, जन-जन तक जानें, बुथ स्तर पर हर कार्यकर्ता, प्राथमिक सदस्य, सक्रिय सदस्यों को तैयारी करने का भी अपील किया। बैठक को प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह के अलावा वरिष्ठ जदयू नेता धर्मेन्द्र पटेल, सरपंच अमरपुर पंचायत ब्रजेश कुमार उर्फ भगत जी ने भी संबोधित किया।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत अमरपुर पंचायत, सिमरिया -2, मोसादपूर पंचायत एवं महना पंचायत में पंचायत स्तरीय कमिटी की बैठक आयोजित कर पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव का नाम घोषित किया गया है।

जिसमें सिमरिया -2 पंचायत में संजय महतों को पंचायत अध्यक्ष एवं राजीव कुमार को सचिव, महना पंचायत में प्रेमचन्द साह को पंचायत अध्यक्ष एवं निर्मला देवी को सचिव, इसी प्रकार मोसादपूर पंचायत में मो मोद्दैसर को पंचायत अध्यक्ष एवं मो दिलशाद खां को सचिव पद पर नामित किया गया है।

वहीं कार्य की व्यस्तता को देखते हुए अमरपुर पंचायत में अमरजीत कुमार पंचायत अध्यक्ष के स्थान पर रुपेश कुमार को पंचायत अध्यक्ष तथा सचिव चन्दन कुमार के स्थान पर रीतेश कुमार को सचिव पद पर नामित किया गया है। मौके पर रविकांत, सोनू सिंह, धर्मेन्द्र दास, मो महफूज, अरविंद महतों, सोनू पटेल सहित जदयू के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai