मिर्जापुरचांद गांव में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निंगा पंचायत के मिर्जापुर चांद गांव में श्री श्री 108 शिव शक्ति नौ दिवसीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निंगा पंचायत के मिर्जापुर चांद गांव में शिव शक्ति नौ दिवसीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार को बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नींगा पंचायत के मिर्जापुर चांद गांव में पहली बार श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। सुन्दर परिधानों में सुसज्जित 501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा महायज्ञ स्थल से सिर पर कलश रखकर विभिन्न परिधानों में हर हर महादेव का जयघोष करते हुए पंचायत का भ्रमण करते महायज्ञ स्थल पर पहुंच कर पूजन हेतु कलश रखा गया। इस दौरान गाजे बाजे घोड़े के साथ सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ शोभा यात्रा में शामिल थी।

उसके बाद यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन झा के द्वारा अग्नि पूजन व अग्नि प्रज्वलित के साथ ही नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुभारंभ किया गया। जो 5 जून से 13 जून 09 दिनों तक चलेगा। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए झूला व अन्य मनोरंजन के संसाधन की समुचित व्यवस्था की गई है। महायज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा पुराण की कथा करने हेतु वृंदावन से आए कथा व्यास विकास पराशर के द्वारा संध्या में कथा किया जाएगा। रात्रि में वृंदावन से आए रास लीला मंडली द्वारा रास लीला प्रस्तुत किया जाएगा।

कलश शोभा यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, विकास कुमार, पंकज चौरसिया, विजय कुमार, मनोहर सिंह, नीलेश सिंह, सुबोध सिंह, जवाहर सिंह, संजय सिंह, प्रो सुधीर कुमार, शंभू सिंह, राजीव कुमार, जगद्धर सिंह, कमल किशोर चौधरी, ललन सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य मौजूद थे। कांग्रेस नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में भी पीएचईडी विभाग द्वारा पेय जल की व्यवस्था नहीं की है।

जबकि आयोजन समिति विगत 11 मई को ही जिला अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र दी और अनुमंडल कार्यालय ने सभी सम्बंधित विभाग से यज्ञ स्थल पर समुचित सुविधा मुहैया कराने का निर्देश भी दिया। लेकिन अब तक पीएचईडी विभाग के द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु चापाकल नहीं लगाए हैं। जिससे यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पर रहा है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai