बालिका दिवस पर हुए प्रतियोगिता में सफल सभी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

बालिकाओं के बीच मेहंदी, गीत, वाचन, कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

बालिकाओं के बीच मेहंदी,गीत,वाचन कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर गढ़हरा में स्थानीय बालिकाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस मौके पर कोमल कुमारी, रिशु श्रीवास्तव, अन्नू कुमारी, ऋचा कुमारी, प्रियंका कुमारी, मौसम कुमारी, सुमन कुमारी, शालिनी कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका संजना, सोनाली कुमारी, कोमल कुमारी आदि को पुरस्कृत किया गया।

बालिकाओं ने मेहंदी, गीत, वाचन में बेहतर अनुभव के साथ प्रस्तुति की। आगत अतिथियों का स्वागत संयोजक अर्चना सिंह ने किया। जन शिक्षण संस्थान बेगूसराय के निदेशक प्रशांत राज ने कहा कि भारत सरकार के कौशल विकास विभाग के तहत दक्षता की ओर कदम बढ़ रहा है।

खासकर महिलाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। और सक्षम हो रही हैं। मौके पर सुमित कुमार, विकास कुमार, स्काउट जिला सचिव जीवानंद मिश्र, गोस्वामी पासवान, जलेस के राज्य सचिव विनिताभ, प्रेम कुमार पिंटू ,रवि शंकर झा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना व्यक्त किया।

Begusarai
Comments (0)
Add Comment