11 करोड़ 30 लाख 88 हजार 650 रुपए का नप बीहट का लाभ बजट सर्वसम्मति से हुई पारित

 

 

नप बीहट का अनुमानित आय 136 करोड़, 63 लाख 03 हजार 650 रुपया का किया गया बजट पेश

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय नगर परिषद बीहट के सामान्य बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर परिषद बीहट कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी ने किया।सामान्य बोर्ड की बैठक में बजट के अलावा कोई भी मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई। नप बीहट के प्रधान लिपिक राजकुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश करते हुए सभी सदस्यों को बजट के प्रारुप की जानकारी दी।

सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित आय 136 करोड़, 63 लाख 03 हजार 650 रुपया का बजट पेश किया गया। जबकि अनुमानित व्यय  125 करोड़ 32 लाख, 15 हजार रुपया का बजट पेश किया गया। यानी नप बीहट का इस वित्तीय वर्ष में  11 करोड़ 30 लाख 88 हजार 650 रुपए का लाभ बजट सदन से सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ नप बीहट क्षेत्र में विकास की योजनाओं को लागू किया जाएगा।

बैठक में उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह बबलू, प्रवीण कुमार, राजाराम पासवान, सुभद्रा देवी, नीलम देवी, रुन्नी कुमारी, आशा कुमारी, सोनम कुमारी, रेणु देवी सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट