बरौनी नगर परिषद के पहले चैयरमैन बने संजीव कुमार

263 वोट से चैयरमैन पद के उम्मीदवार संजीव कुमार हुए विजयी।
 263 वोट से चैयरमैन पद के उम्मीदवार संजीव कुमार हुए विजयी।
डीएनबी भारत डेस्क 
बरौनी नगर परिषद गठन उपरांत हुए प्रथम चुनाव परिणाम में फुलवड़िया 03 निवासी पूर्व मुखिया संजीव कुमार ने चैयरमैन पद के लिए निर्वाचित हुए। संजीव कुमार को 7369 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजीव कुमार भारती को 7106 वोट। जिसके बाद घोषित परिणाम में 263 वोट से संजीव कुमार को 263 वोट से विजयी घोषित किया गया।
वहीं चैयरमैन पद पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें संजीव कुमार को 7369 वोट, संजीव कुमार भारती को 7106 वोट, शहनवाज अंसारी को 5912 वोट, संजय कुमार को 3237 वोट, मो मंजूर आलम को 2708 वोट, किरण देवी को 1287 वोट, प्रशांत कुमार को 1284 वोट, मो रैयाज अख्तर को 1088 वोट, सुन्दर लाल शर्मा को 673 वोट, चन्द्रशेखर आजाद को 375 वोट, नीतीश कुमार को 374 वोट, राज कुमार सिंह को 362 वोट एवं लवली कुमारी को 211 वोट मिले। जिसमें संजीव कुमार 263 वोट से विजय होकर बरौनी नगर परिषद के चैयरमैन बनें।
#barauninagarparsid
Comments (0)
Add Comment