बेगूसराय में बाढ़ से परेशान पीडितो ने जिला प्रशासन के खिलाफ सड़क पर टायर जलाकर किया हंगामा

बलिया थाना स्थित एनएच 31 को जामकर किया हंगाम

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बाढ़ के पानी आने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया है।साथ ही साथ बलिया स्थित एनएच 31 को जामकर दिया और सड़क पर टायर जलाकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर घंटे तक हंगामा किया। वहीं सड़क जाम रहने के कारण काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही बाढ़ पीड़ित लोगों ने हंगामा करने के दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी किया। साथ ही साथ बलिया सीओ का आवास घेर कर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा किया।

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि बलिया प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर परमानंदपुर नौरंगा ताजपुर गोखल नगर, विष्णुपुर सहित कई गांव में भीषण बाढ़ आ चुका है। इसके बावजूद भी सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा कोई भी मदद नहीं किया जा रहा है। इस बाढ़ से लगातार लोग परेशान हो रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों का आज गुस्सा भड़क गया और। इसी से नाराज होकर बाढ़ पीड़ितों ने पहले एनएच 31 को जाम कर सड़क पर तार जलाकर जिला प्रशासन एवं सरकार खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

बाद में बाढ़ पीड़ितों ने बलिया सीओ के आवास को घेर लिया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लग गए लेकिन बाढ़ पीड़ित का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की करने लगे। वही बात प्रीत का कहना है कि सरकार एवं जनप्रतिनिधि सहित जिला प्रशासन के द्वारा इस क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे बाढ़ प्रीत और ज्यादा परेशान होने लगे हैं।

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि जिला प्रशासन के द्वारा बस कागज पर ही कम दिखाई जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ नए हो रहा है जनता इस बाढ़ के कारण लगातार परेशान हो रहे हैं घाट में पानी प्रवेश कर चुका है और इस पानी में रहने को मजबूर है। लेकिन इसके बावजूद भी किसी प्रकार का कोई मदद नहीं मिल रहा है। हालांकि इस घटना के बाद कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला को शांत कराया।

डीएनबी भारत डेस्क