बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहड़

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी पुर्व जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह पुर्व पंसस करीब 60 वर्षीय राम बालक सहनी का निधन मंगलवार की देर रात हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया।वो कुछ द्दिनो से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर जदयू समेत अन्य राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओ में शोक की लहड़ दौड़ गयी।

उनके निधन पर पुर्व जिला परिषद सदस्य दुलारचंद्र सहनी ने शोक सवेदना प्रकट करते हुए बताया कि स्व सहनी एक समाजवादी नेता के साथ साथ रसीदपुर पंचायत के पुर्व पंचायत समिति जदयू के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष व मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के पुर्व मंत्री भी रह चुके थे। वही जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने कहा कि स्व सहनी पार्टी की नीति सिद्धांत पर चलने वाले जदयू के सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से जदयू पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

इनके अकास्मिक निधन की खबर सुनते ही प्रखंड क्षेत्र के जदयू के प्रमुख कार्यकर्ता उनके निवास स्थान रसीदपुर गांव पहुंचकर पार्टी का झंडा फूल माला देकर अंतिम विदाई दी।अंतिम विदाई देने वालों में जदयू नेता पंसस सिकंदर कुमार,मुकेश पासवान,विवेक पटेल,सुधीर सिंह,महादेव महतो समेत राज कुमार सहनी आदि लोग शामिल हुए। मृतक सहनी अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये है।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट