बछवाड़ा के एनएच 28 सड़क पर पैदल जा रही वृद्ध महिला को आज्ञात बाहन ने मारी ठोकर, महिला घायल

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के आलमपुर गांव के समीप एनएच 28 पर गुरूवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टर ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला कि पहचान दादुपुर पंचायत के रानी टोल गांव वार्ड संख्या 10 निवासी राम लोलीन राय की पत्नी तारा देवी के रूप में की गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल महिला मुरलीटोल की तरफ  से बछवाड़ा की तरफ एनएच 28 के रास्ते पैदल जा रही थी।

गोविंदपुर तीन पंचायत के सुरों आलमपुर गांव के समीप पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल महिला को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट