बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बनवारीपुर में विधान सभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने की ली शपथ

 

सम्मेलन का उद्घाटन बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने किया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर हनुमान चौक स्थित माॅल में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, कांग्रेस नेता रजनीकांत पाठक ने संयुक्त रूप किया सम्मेलन में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से जीत दिलाने का संकल्प लिया गया तथा वर्तमान राजनीति परिपेक्ष्य में समाजिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक प्रस्ताव को पार्टी के संविधान के अनुसार पारित किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने कहा कि देश में सबसे बड़ा सवाल युवा भाईयों के लिए रोजगार की है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने युवा न्याय का संकल्प लिया है। वर्तमान केन्द्र सरकार के द्वारा गरीब को और गरीब बनाते हुए तुम मुझे चंदा दो हम तुम्हें धंधा देंगे की गारंटी दिया जा रहा है। मोदी सरकार ने अपने दस साल के शासनकाल में सिर्फ और सिर्फ देश को लूट कर अपने कुछ मित्रों को मालामाल किया है।

इसलिए इस बार का चुनाव भारत के युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा एवं संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई तथा देश की एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव को एक सूत्र में पिरो कर रखने वाले जननायक राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बेगूसराय लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि हमलोगों का एक ही लक्ष्य है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने एवं दिल्ली के लालकिले पर राहुल गांधी जी को तिरंगा झंडा फहराने के लिए मजबूती से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाना है। नरेंद्र मोदी ने अपने दस साल के शासन में देश के सम्पत्ति को बेचने एवं जनता को असली मुद्दे से ध्यान हटाकर मंदिर मस्जिद का मुद्दा बनाकर देश में धार्मिक उन्माद फैलाया है।

कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजनीकांत पाठक,राम विलास सिंह,लखन पासवान, मुखिया अनिल सिंह, शशिशेखर राय, पूर्व जिला पार्षद राम स्वार्थ साह, यशवंत चौधरी, सीताराम यादव,दीना सहनी, रामबाबू तांती,सुरेश महतो, रामकुमार चौधरी,इन्द्रदेव राय,मो युनीश, गिरधर गोपाल, राजेश कुमार महतो,आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो तथा संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने किया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट