बालगृह प्रशासन पर उठ रहा है सवाल, एक साथ पांच बच्चे बालगृह से हुआ फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां बालगृह से पांच लड़का पीछे के दरवाजे तोड़कर फरार हो चुका है। इस घटना के बाद बालगृह प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। यह पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास स्थित बाल गृह की है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात तकरीबन 12:00 बजे बालगृह में रह रहे पांच लड़का पीछे के दरवाजे तोड़कर फरार हो गया।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि जब रात में पीछे से कूदने की आवाज आई तो पता चला कि इस बालगृह में रह रहे पांच लड़का पीछे के दरवाजे को तोड़कर फरार हो गया है। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना वहां पर आ रहा है गार्ड को दिया गया। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन किया गया है लेकिन अभी तक किसी का आता पता नहीं चल सका है। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहिया नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हालांकि संबंध में बाल गृह के पदाधिकारी कुछ भी बताने से बस्ती नजर आ रहे हैं। वही वहां पर रह रहा है गार्ड गंगा प्रसाद ने बताया है की जानकारी मिली है कि पीछे से लड़का फरार हुआ है। फिलहाल उन सभी लड़का को खोजबीन जारी है। आपको बताते चले कि जिस तरीके से बाल गृह में रह रहे पांच लड़का फरार होने के बाद एक बार फिर वहां के व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल उठ रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क