डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच 28 बरौनी में अत्याधुनिक पुस्तकालय,कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशाला का भव्य उद्घाटन

पुस्तकालय वह स्थान है जहां विविध प्रकार के ज्ञान,सूचनाओं स्रोतों,सेवाओं आदि का संग्रह रहता हैं- नानक चंद

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अन्तर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच 28 विद्यालय के लिए शनिवार ऐतिहासिक दिन रहा। दिनकर कि पावन धरती पर दिनकर जयंती के शुभ अवसर डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच–28 बरौनी में नवनिर्मित पुस्तकालय,कंप्यूटर लैब,स्वागत कक्ष, कम्पोजिट लैब,भौतिकी प्रयोगशाला,जीव विज्ञान प्रयोगशाला,रसायन प्रयोगशाला का उद्घाटन  डीएवी कॉलेज प्रबंधकारी समिति,नई दिल्ली के कोषाध्यक्ष सह विद्यालय के अध्यक्ष नानक चंद ने दीप प्रज्वलित एवं वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया।

इस अवसर पर  शशि कान्त झा, उपनिदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल्स,बिहार जोन –ए, पटना, कमल किशोर सिन्हा , सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, बेगुसराय जोन- डी , नीरज कुमार सिंह, प्रबंधक सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, जोन–जी , समस्तीपुर, आर सी शर्मा सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, भागलपुर,अंजलि,सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, जोन- गया -1, रामशीष राय सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, जोन –गया -2 , आशीष जना, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, जोन–औरंगाबाद,सुश्री सबिता, प्राचार्या,डीएवी पब्लिक स्कूल, इटवा,बेगुसराय,सुश्री सुधा झा प्राचार्या,डीएवी पब्लिक स्कूल, शेखपुरा,निरंजन कुमार प्राचार्य,डीएवी पब्लिक स्कूल, लखीसराय  एवं सुमंत घोष, डीएवी. पब्लिक स्कूल, एन एच- 28, बरौनी उपस्थित थे।

वहीं विद्यालय के अध्यक्ष नानक चंद ने अपने उदघाटन संबोधन में कहा कि पुस्तकालय वह स्थान है जहां विविध प्रकार के ज्ञान , सूचनाओं स्रोतों , सेवाओं आदि का संग्रह रहता हैं ।पुस्तकालय का इतिहास लेखा प्रणाली पुस्तको और दस्तावेजों के स्वरुप को संरक्षित रखने कि पद्धतियों और प्रणाली से जुदा है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर ,कंप्यूटर लैब विद्यालय के लिए वरदान साबित होगा जिससे हमारे विद्यालय के छात्र – छात्राएं आज के तकनीक चीजों से लाभान्वित होकर भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि छात्र – छात्राएं को वैज्ञानिक पद्धति से शिक्षा दिया जाये तभी ये सभी प्रयोगशालाएं उपयोगी साबित होगा।

वहीं इस अवसर पर शशि कान्त झा, उपनिदेशक , डीएवी पब्लिक स्कूल्स , बिहार जोन –ए, पटना ने  कहा कि इस आधुनिक युग हमें आधुनिक शिक्षण सामग्री का उपयोग करना चाहिए जिससे हमारे बच्चे हो रहे बदलाव के क्षमता सही से आंका जा सकेगा । कमल किशोर सिन्हा , सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, बेगुसराय जोन- डी ने यहां के शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भूरी -भूरी प्रशंसा किया एवं वर्तमान प्राचार्य सुमंत घोष के बारे में कहा कि इन्होने अल्प समय में अत्यधिक कार्य करके साबित किया कि जहां चाह है, वहां राह है।

नीरज कुमार सिंह, प्रबंधक सह  सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, जोन- जी , समस्तीपुर ने अपने संबोधन में कहा कि हम शिक्षकों को हमेशा गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रयत्नशील रहना चाहिए तभी हम अपेक्षित गुणात्मक प्रदर्शन सूचि हासिल कर सकते हैं।अंत में प्राचार्य सुमंत घोष ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मैं पहली जून 2023 डीएवी पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस को इस विद्यालय में योगदान दिया और उसी समय से विद्यालय के लिए उचित संसाधनों के प्रयास में लगा रहा और लगभग चार महीनों का यह श्रम है जिससे अत्याधुनिक पुस्तकालय , कंप्यूटर लैब , विज्ञान प्रयोगशाला आदि कार्यों को संपूर्ण आज राष्ट्र कवि दिनकर जी के जयंती के शुभ अवसर पर छात्र –छात्रों को समर्पित कर रहा हूं ।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धनंजय कुमार मिश्र, नरेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार , संजीव कुमार, हेमंत कुमार मिश्रा, चन्दन कुमार, सुश्री विधि कुमारी, सुश्री वंदना गणेश, सुश्री सुप्रिया कुमारी , अम्बुज कुमार  प्रशांत कुमार , अमितेश कुमार पाठक आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट