चौदह सूत्री मांगो को लेकर आगामी 21 नवम्बर को सरकार का घेराव करेगें आशाकर्मी

आशाकर्मियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन समारोह पूर्वक संपन्न

बिहार राज्य आशा संध के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा आशा कार्यकर्ता के कारण ही सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए लोगो की भीड़ लग रही है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बिहार राज्य आशा संध का एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ता प्रीति कुमारी ने किया। वही मंच संचालन बिहार राज्य आशा संध के प्रदेश उपाध्यक्ष सरीता राय ने किया। कार्यक्रम का उदघाटन संध के सदस्यो ने झंडोत्तोलन कर किया। सम्मेलन के दौरान मंसुरचक, तेघड़ा, बरौनी,बेगूसराय,साहेपुर कमाल,बलिया समेत अन्य प्रखंड से आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्मेलन के दौरान बिहार राज्य आशा संध के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की नीव है।जब देश में कोरोना काल चल रहा था लोग अपने अपने घर में डुबके हुए थे,उस समय आशा कार्यकर्ता अपनी जान की प्रवाह किये बगैर लोगो की सेवा करने का काम किया। आज आशा कार्यकर्ता के कारण ही सरकारी अस्पताल पर ईलाज के लिए लोगो की भीड़ लग रही है,लेकिन जब आशा की न्युक्ति नही हुई थी उस समय सरकारी अस्पताल सुना सुना सा लगता था। आज आशा कर्मी की कठिन मेहनत के कारण प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा के मृत्यु दर में काफी कमी आयी है।बावजूद आशा कर्मी को उसके मेहनत का पैसा सरकार के द्वारा नही दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि बेगूसराय में कमीशन खोरी चलता है स्वास्थ्य विभाग में सिविल सार्जन से लेकर प्रधान सचिव तक कमीशन जाता है। सरकार बदली है सरकार में वामपंथी का भी सहयोग है। सरकार को वैसे पदाधिकारी पर अंकुश लगाने की जरुरत है। उन्होने कहा कि आशा कर्मी की विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए एटक हमेशा तैयार है। हमलोग 14 सूत्री मांगो को लेकर आगामी 21 नवम्बर को सरकार का घेराव करेगे। अगर सरकार के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की मांग जल्द पुरा नही होता है तो हमारी संस्था सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार है।

वही बिहार राज्य आशा संध के प्रदेश उपाध्यक्ष सरीता राय ने कहा कि हमलोग संगठित हो चुके है बेगूसराय जिले में एक हजार से अधिक आशा कर्मीयो ने सदस्यता ले चुकि है। इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार को अगाह कराना चाहती हूं की हमारी मांगे पुरी नही की गयी तो हम सरकार के खिलाफ आंन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायगें।

वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशा का कार्य सराहनीय है आज कार्य क्षेत्र कि गर्भवती महिलाएं आशा कार्यकर्ताओ से अपेक्षा करती है कि उसे सही समय से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाय और सही से उसका प्रसव हो सके।आशा वह आशा है कि राज्य व केन्द्र सरकार की सभी योजना आज उसी पर टिकी हुई है।आज आशाकर्मी मुल भुत सुविधाओं में आ गयी है। जिस कारण केन्द्र व राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाएं आशा पर अधारित है। मौके पर प्रखंड प्रमुख राधा देवी,स्वास्थ्य प्रबंधक मो ईमरान,पूर्व जिला परिषद् प्रमिला सहनी,अंचल मंत्री भूषण सिंह,सुजीत सहनी,हरेराम महतो,आशाकर्मी सोनी कुमारी,विभा कुमारी,रब्बी कुमारी,बेबी कुमारी,रंजू कुमारी,शोभा कुमारी,अनिता कुमारी,पुनम कुमारी समेत विभिन्न प्रखंड के आशाकर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय,बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Comments (0)
Add Comment