समस्तीपुर: असमाजिक तत्व के लोगों ने पैक्स अध्यक्ष के घर पर चढ़कर की मारपीट

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा में असामाजिक तत्वों ने पैक्स अध्यक्ष मो. कुर्बान के घर पर धावा बोल परिवार के लोगों को पीटने के साथ घर मे तोड़फोड़ की। यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। उस समय पैक्स अध्यक्ष घर पर मौजूद नहीं थे।

घटना में पैक्स अध्यक्ष की पत्नी अकबरी खातून व उनके बच्चे जख्मी हो गए। महिलाओं व बच्चों ने घर के भीतर भागकर बचाई जान। यह घटना पैक्स अध्यक्ष के घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया घटना की जानकारी मिली है। इसकी छानबीन की जा रही है। फिलहाल घटना में शामिल बदमाशों की पहचान में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट