बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक युवक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, युवक सदर अस्पताल में भर्ती

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चाकाइन गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चाकाइन गांव की है।

घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के चाकाइन गांव के रहने वाले पंकज तांती का पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि नीरज कुमार अपने चाचा के घर पर सोने के लिए गया हुआ था। उन्होंने बताया है कि सोए अवस्था में ही नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मार दिया जिससे नीरज कुमार के पीछे में गोली लग गई।

गली की आवाज सुनकर आसपास लोग जागे तब तक में अपराधी मौके से फरार हो गया। और घायल अवस्था में नीरज कुमार को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। परिजनों बताया है कि किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं था। लेकिन इसके बावजूद भी नीरज कुमार को किस लिए गोली मारी गई है।

यह समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा भगवानपुर थाना पुलिस को दी मौके पर भगवानपुर थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट