बेगूसराय में अपराधियों ने सोये अवस्था में एक वृद्ध महिला की ईट पत्थर से कुचलकर निर्मम तरीके से किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी  

 

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चेरिया गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों ने सोया अवस्था में एक वृद्ध महिला की ईट पत्थर से कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चेरिया गांव की है। मृत महिला की पहचान चेरिया गांव के रहने वाले स्वर्गीय तेज नारायण शाह की 70 वर्षीय पत्नी राम रति देवी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली सोई हुई थी। तभी अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर महिला की निर्मम तरीके से ईट पत्थर से सिर पर कुचल कर हत्या कर दिया। मृत महिला के पुत्र रामाशीष शाह ने बताया है कि हम लोग दूसरे जगह थे। और मां इस घर में अकेली ही थी। जब बहुत देर तक नहीं जगी तब घर पर ढूंढने के लिए आए तो मृत अवस्था में बिस्तर पर सोई हुई थी।

उन्होंने बताया कि सर पर गहरा निशान है। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात अपराधियों ने सोया अवस्था में ईट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया है। उन्होंने बताया है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी है। मौके पर भगवानपुर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क