खगड़िया के उसरी चौक पर अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत,पुलिस ने दो अपराधी गिरफ्तार

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल के उसरी चौक पर हथियार बंध अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को दिया गोलीबारी में एक व्यक्ति की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान कामाख्या यादव यादव का 45 वर्षीय पुत्र बीर प्रकाश यादव के रूप में की गयी है।

घटना के बाद गोगरी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर दो अपराधी को धर दबोचा। पुलिस प्रशासन पहुंचते ही एक अपराधी को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे को भी काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया । बताते चले कि गोली मारने वाला एक अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। वही दूसरे की पहचान संतोष यादव पिता स्वर्गीय हिसाबी यादव अपराधी का उम्र  35 वर्षीय के रूप में पहचान हुई है।

वही खबर कवरेज के दौरान दो पत्रकारों पर भी जानलेवा हमला किया गया। जिसमे पत्रकार घायल हो गया।  इस मामला की जानकारी अनुमंडलीय पदाधिकारी रमेश कुमार को मिला तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुटे। घायल पत्रकार गोगरी जमालपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना घटित होने के बाद इलाके में काफी भयभीत का माहौल है। बताते चले की देर रात तक मृतक के परिजन ने अस्पताल में करीब सैकड़ो लोगों को लेकर जाम जाम कर दिया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट