अनाज की उपयोगिता के बारे में वैज्ञानिक व डॉक्टर ने दी जानकारी,गृहिणी महिलाओं ने तैयार किया अलग अलग व्यंजन

 

सभी महिलाओं को सहभागिता प्रमाण पत्र तथा सफल पांच महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय द्वारा शुक्रवार को भगवानपुर प्रखंड के जयरामपुर गांव में श्री अन्न अनाज आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 32 महिला ग्रहणियों ने भाग लिया। महिला ग्रहणियों द्वारा मडुआ,सावा,ज्वार,बाजरा आदि अनाजों पर अलग-अलग व्यंजन सामग्री जैसे बिस्कुट,रोटी,चिला,हलवा इत्यादि बनाकर प्रतियोगिता में पेश किया गया।

इसमें उपस्थित सभी महिलाओं को सहभागिता प्रमाण पत्र तथा सफल पांच महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर रामपाल ने अनाज के फायदे के बारे में जानकारी दी। तथा वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के वी के लादा ने भी श्री अन्न को कैसे हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं उस विषय में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ अमृता एवं डॉक्टर सुषमा टम्टा ने दैनिक जीवन में श्री अन्न के महत्व तथा उसमें उपस्थित पोषक तत्वों के विषय में विस्तृत चर्चा की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, सरपंच, वार्ड सदस्य समेत दर्जन लोग शामिल हुए।

 संवादाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट