महानायक अमिताभ बच्चन को मिले भारतरत्न: अमिय कश्यप

डीएनबी भारत डेस्क 

भारतीय सिनेमा को संसार में प्रतिष्ठा दिलाने वाले लोकप्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारतरत्न सम्मान देना आज समय की माँग है। लोगों के उनके प्रति प्रेम ने उन्हें नायक से महानायक बनाया। ये बातें बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने मंसूरचक के मानकी स्टूडियो के सभागार में अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर मंगलवार को कही।

अमिय कश्यप ने कहा कि लगातार पाँच दशक तक उन्होंने सिने प्रेमियों के दिलों पर राज किया और बदलते दौर में आज भी उनके अभिनय का जादू उसी तरह बरकरार है। उक्त अवसर पर साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति के संस्थापक अध्यक्ष सह लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार चाँद मुसाफिर, मानकी स्टूडियो के निदेशक सह संगीतकार अजय अनंत, एक्टर अमिय कश्यप, विपिन कुमार आदि ने महानायक के जन्मदिन पर मिठाई बाँटी एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

चाँद मुसाफिर ने कहा कि अमिताभ बच्चन की अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं ईमानदारी आज के कलाकारों के लिए प्रेरक है। मौके पर संस्था की ओर से अमिय कश्यप को सम्मानित भी किया गया।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

Amitabh bachchanAmiy kashyapBegusaraibiharbollywoodDNBDNB Bharat
Comments (0)
Add Comment