वीरपुर प्रखंड में अमित को बनाया गया विधान पार्षद प्रतिनिधि

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड अन्तर्गत पकड़ी मुनीचक निवासी अमित कुमार को विधान पार्षद राजीव कुमार ने वीरपुर प्रखंड हेतु अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

विधान पार्षद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक आनंद ने विधान परिषद को बधाई देते हुए कहा है कि पार्टी के मजबूती के लिए वीर प्रखंड में एक योग्य व्यक्ति का चयन हुआ है।

इनके सहयोग से वीरपुर प्रखंड का समुचित विकास होगा।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नितेश झा, प्रखंड अध्यक्ष सुरजीत कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट