खगड़िया: अलौली गढ़ घाट पर पुल बनाने, अलौली तक ट्रेन चालू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया के अलौली सामाजिक संगठन फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के बैनर तले अलौली गढ घाट कोसी नदी के किनारे पुल निर्माण करने एवं खगड़िया से अलौली तक ट्रेन जल्द चालू करने के सवाल को लेकर सैकड़ो महिला और पुरुष ग्रामीणों ने प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लोगो ने कहा कि अगर मांग पूरा नही हुआ बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शन का नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।

साथ ही प्रदर्शन को अलौली रेलवे जंक्शन रोड, पुस्तकालय चौक, अलौली के विभिन्न मार्ग होते हुए अलौली ब्लॉक के समक्ष प्रदर्शन किया तथा श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय परिसर में किया । रास्ते मे लोगो ने लोगो ने नारेबाजी किया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट