घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास की है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में तेज रफ्तार का लगातार कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उप प्रमुख के भाई को कुचल दिया। इस हादसे में उप प्रमुख के भाई की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास की है।
मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज कुमार यादव के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि अपने रिश्तेदार के शादी समारोह के बारात में शामिल होने के लिए राजापुर डुमरी गांव से खगड़िया जा रहा था। तभी साहेबपुर कमाल के पास तेज रफ्तार अज्ञात बहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया।
डीएनबी भारत डेस्क