बेगूसराय में अज्ञात वाहन एक महिला को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन एक महिला को कुचल दिया।जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर के समीप की है।

मृत महिला की पहचान सदानंदपुर के रहने वाली रामसखी देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आज सुबह महिला सड़क पार कर रही थी इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को कुचलते हुए। मौके से वाहन चालक फरार हो गया। वहीं इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी।

मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क