घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर के पास की है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देख मिल रहा है। इसी क्रम एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर के पास की है।
मृत महिला की पहचान रजौर वार्ड नंबर 6 के रहने वाले पत्थर पासवान की पत्नी शोरोबत्ती देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि शोरोबत्ती देवी घर से सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
डीएनबी भारत डेस्क