आंगनबाड़ी सेविका का कहना था कि बिहार सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजन किया जाए।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कडी में एक बार फिर आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा अपने मांगों को लेकर बिहार सरकार के लाभ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं प्रदर्शन कर रहे हैं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण अफरा में का माहौल उत्पन्न हो गया। यह विरोध प्रदर्शन आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के द्वारा समाहरणालय स्थित हड़ताली चौक के समीप की है। आंदोलन कर रहा है आंगनबाड़ी सेविका का कहना है कि बिहार सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजन किया जाए।
डीएनबी भारत डेस्क