आगलगी की घटना में लाखों रुपए की सम्पत्ति जलकर हुआ राख

 

खपरैल का घर था और झोपड़ी, भूसा, गेहूं ,अनाज ,5 बंडल खैनी भी जलकर राख हो गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान गांव में अचानक लगी आग से लाखों रुपए मूल्य के सम्पत्ती जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाते ही बरौनी थाना पुलिस एवं अग्निशमन दस्ता मौके पर पहूंच आग पर काबू पाया। जिससे आसपास में रखे हुए सामान और घर जलने से बाल बाल बच गया।

मिली जानकारी अनुसार खपरैल का घर था और झोपड़ी, भूसा, गेहूं ,अनाज ,5 बंडल खैनी भी जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना स्थानीय उप सरपंच अजय सिंह, समाजसेवी मुकेश कुमार के द्वारा दिया गया। वहीं घटनास्थल पर दो यूनिट दमकल गाड़ी,थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार,पीएसआई मृत्युंजय कुमार,पीटीसी राज किशोर सिंह दल बल के साथ पहुंचे।

वहीं मौके पर मुखिया पिपरा देवस बबलू साह, पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह,पंसस प्रतिनिधि मनोज यादव,समाजसेवी मुकेश कुमार सहित अन्य पहूंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट