खोदावंदपुर प्रखंड में आत्मा कार्यालय में लटक रहा ताला, लौट रहे हैं किसान

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड आत्मा कार्यालय में ताला लगा है जबकि अब किसानों को खेती-बाड़ी का समय है, किसान अब खरीफ फसल की तैयारी में लगे हैं। लेकिन आत्मा कार्यालय में ताला लगा रहने से किसानों को मायूसी के साथ वापस लौटना पड़ रहा है। खरीफ फसलों का देख रेख और उनके संवर्धन हेतु किसानों को तकनीकी जानकारी मिलना लाजमी है। बावजूद आत्मा कार्यालय में पदस्थापित तकनीकी विशेषज्ञ अक्सर कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं।

शनिवार को भी आत्मा कार्यालय करीब दिन के 3:00 बजे में ताला लटक रहा था। करमी नदारत थे ।बगल में ही प्रखंड कृषि कार्यालय संचालित हो रहा था। जहां दो कर्मचारी कार्यालय में बैठकर अपने कार्यों का निष्पादन कर रहे थे। पूछने पर उन लोगों ने बताया कि अभी-अभी मोटे अनाज के फसलों का किसानों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों का क्षेत्र भ्रमण और फोटोग्राफी चल रहा है हो सकता है वे लोग क्षेत्र निकले हो, लेकिन किसानों की माने तो अक्सर आत्मा कार्यालय में ताला लगा रहता है जिससे किसान बैरंग लौट रहे हैं। बताते चले की आत्मा कृषि विभाग का एक प्रमुख अनुसांगी कोसांग है जो कृषि विभाग के समानांतर संस्था है।

तमाम वित्तीय सहायता और सरकार की कृषि संबंधी अनुदान जो कृषक हित में है आत्मा के माध्यम से निष्पादित किया जाता है ।ऐसे में आत्मा में पदस्थापित कर्मियों का कार्यालय में  उपस्थित नहीं रहना चिंता की बात है।पूछने पर वहां मौजूद कृषि विभाग के कर्मियों ने बताया कि यहां तीन ए टी एम विभा कुमारी, मणि महेशा आनंद और कुणाल कुमार पदस्थापित है।  विभा कुमारी प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी आत्मा के पद पर प्रभार में हैं। आत्मा के अध्यक्ष राम पदारथ महतो ने बताया कि मीडिया कर्मियों के माध्यम से मामला प्रकाश में आया है। औचक निरीक्षण कर जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट