बेगूसराय में अग्नि देव का तांडव,कई घर समेत लाखो रुपये का सामान जलकर हुआ राख

तकरीबन 3 लाख कीमत का सारा सामान जलकर राख हो गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आग का तांडव लगातार दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला जहां आग लगने से कई घरों को जलाकर राख कर दिया। वही आग लगते ही उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना छौराही थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत अंतर्गत पूरपथार गांव की है।

बताया जा रहा है कि कई घरों में अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान पीड़ित रामचंद्र यादव का पुत्र विक्रम यादव और विजय यादव का घर जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि हम लोग बगल के बहियार में गेहूं काट रहे थे अचानक आग की लपटें दिखाई दी और ग्रामीणों के द्वारा शोर मचाया गया सुनकर आया किंतु इतनी तेज धूप और हवा तेज हो गया जिसे संभल पाना मुश्किल था सारा सामान जलकर राख हो गया।

पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि शाहिदा सुमन ने जानकारी देते बताया कि दोनों भाई के घर से कुछ भी नहीं निकला जय कांत यादव का गेहूं का फसल जलकर राख हो गया दो व्यक्ति रामाशीष यादव और राम प्रकाश साहू और बगल बहियार में आग की लपेटे ने बगीचे को अग्नि देवअपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के सहयोग से एक बहुत बड़ी घटना होने से बचाया जा सका है।

उन्होंने बताया कि तकरीबन 3 लाख कीमत का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया रामसेवक पासवान प्रखंड उप प्रमुख शशिकांत यादव समाजसेवी स्वराज यादव फूलों यादव धर्मेंद्र यादव ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वही सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी विजय प्रकाश प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एएसआई मंजू कुमारी दल बल के साथ और दमकल लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में अपना योगदान दिया है जो आपातकाल में एक पदाधिकारी के लिए कर्तव्य बनता है उसे निभाया गया है। जानकारी देते अंचलाधिकारी श्री प्रकाश ने बताया कि जानकारी लिया गया है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता किया जाएगा।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट