बिहारशरीफ में हुए उपद्रव के पांचवे दिन जिला प्रशासन के द्वारा निकाला गया सद्भावना मार्च, डीएम एसपी समेत शहर के सभी धर्म के लोगो ने किया शिरकत

डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ में प्रेम और भाईचारा का माहौल कायम रखने के लिए शहर के अस्पताल चौराहा से सद्भावना मार्च निकाला गया। इस सद्भावना मार्च में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सलाहकार मनीष कुमार वर्मा, नालंदा के जिलाधिकारी सहित सभी राजनीतिक दल एवं सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सलाहकार मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि बिहार शरीफ में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। बिहारशरीफ में सभी धर्मों में सद्भाव का माहौल फिर से कायम होगा। यहां के लोग शांति , प्रेम और सद्भावना को मानते हैं। बिहारशरीफ में आज 2 बजे तक के दुकाने खुली रहेगी।

वही इंटरनेट सेवा कल तक के लिए बंद कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि बिहार शरीफ में फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है दुकान भी खुला है लोग घरों से निकलकर अपनी जरूरतों का सामान खरीदते दिख रहे है।

मंगलबार को भी जिला प्रशासन के द्वारा सद्भावना मार्च का आयोजन किया गया था जो सभी संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया था।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा