बेगूसराय: 5 नवम्बर को महापंचायत को लेकर भूमिहार ब्राहमण एकता मंच के सदस्यों के द्वारा अभियान चलाकर दिया जा रहा है निमंत्रण

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार भी समय-समय पर समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति पर जिला कमिटी के सदस्यों के साथ लगातार विचार विमर्श कर रहे है।

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी 5 नवंबर को बेगूसराय के जीडी कॉलेज में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के द्वारा आहुत भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत कार्यक्रम को लेकर संगठन के सदस्यों के द्वारा लगातार जिला के विभिन्न क्षेत्रो में जनसम्पर्क अभियान चलाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत में सदस्यों द्वारा घर घर निमंत्रण देकर महापंचायत को सफल बनाने के लिए अनुरोध किया गया।

इस महापंचायत को लेकर गांव गांव में भूमिहार ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग-युवा सभी वर्गो में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महापंचायत की सफलता के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार भी नजर बनाये हुए है और समय समय पर समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति पर जिला कमिटी के सदस्यों के साथ लगातार विचार विमर्श कर रहे है।

रसीदपुर पंचायत में निमंत्रण देने के दौरान मनोज कुमार राहुल ने कहा हर गांव में निमंत्रण देकर भूमिहार ब्राह्मण समाज को आमंत्रित किया जा रहा है और घर घर जबरदस्त जनसमर्थन भी मिल रहा है। वही किशन कुमार ने कहा बेगूसराय में महापंचायत के माध्यम से एकजुटता दिखाना है और अपनी मांगो को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखना है।

निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान मौके पर अमित कुमार,टिंकू कुमार सवर्ण,कृष्ण मुरारी,लक्ष्मण, ऋषि, मनीष कुमार, दीपक चौधरी, राजेश चौधरी, सोनू कुमार समेत अन्य  कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट