बेगूसराय में बाइक चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां बाइक चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है साथ ही साथ चोरी के चार बाइक भी बरामद पुलिस ने किया है। यह कार्रवाई बखरी थाना की पुलिस ने की है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बखरी थाना क्षेत्र में कई बाइक की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

सिलसिले में लगातार बखरी थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था छापेमारी के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बाइक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। साथ ही साथ चोरी के चार बाइक भी बरामद किया है। इस संबंध में बखरी डीएसपी ने बताया है कि पिछले दिनों बखरी कई बाइक चोरी की घटना सामने आई थी। उसके बाद एक टीम को बखरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बनाई गई थी।

बखरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया इस छापेमारी के तहत 5 बाइक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस दौरान डीएसपी ने यह भी बताया है कि यह सब बाइक चोर गिरोह सक्रिय सदस्य है और लगातार बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था। उन्होंने बताया है की पांच बाइक चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने के बाद इस क्षेत्र में बाइक की चोरी में अब कमी आएगी। फिलहाल पुलिस इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रही है।