आइए जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, राशिफल 02 अगस्त 2024

डीएनबी भारत डेस्क

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की एक विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल में गणना की जाती है कि ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन में क्या होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। तो आइए जानते हैं शुक्रवार 02 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि
आज आपके दोस्त आपको कुछ सर्प्राइज या खुशी दे सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। किसी नजदीक के संबंधी का व्यवहार बुरा लग सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से चिंतित हो सकते हैं। ऑफिशियल यात्रा पर जा सकते हैं। जोखिम भरे कार्य से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं।

वृष राशि
पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। अचानक बढ़े खर्च का असर बजट पर पड़ेगा। बच्चों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। व्यवसाय में बाहरी व्यक्ति के दखल से रुकावट आ सकती है, धैर्य रखें बेहतर परिणाम मिलेगा। संयमित रहें।

मिथुन राशि
किसी समारोह में नए लोगों से मुलाकात होगी। परिजनों और दोस्तों से मुलाकात से खुशी होगी। सावधानी से काम करें। बेहतर होगा अपनी गतिविधियों को खुद तक सीमित रखें। व्यवसाय में चल रही अवरोध दूर होंगे, विरोधियों से सतर्क रहें। नौकरी वाले लोग क्लाइंट के कारण परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।

कर्क राशि
अटके हुए पैसे आज मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के सहयोग से पारिवारिक मामलों में बेहतर करेंगे। निर्णय सोच समझ कर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। रुका हुआ सरकारी काम पूरा होगा साथ ही विरोधी आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

सिंह राशि
सामाजिक दायरा बढ़ेगा, कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कुछ वक्त एकांत में व्यतीत करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। भूमि संबंधी कार्य आज न करें। किसी गैरकानूनी काम में न उलझे, बेहतर होगा। ऑफिस में काम से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

कन्या राशि
खर्च की अधिकता रहेगी आय के साधन भी मौजूद रहेंगे। चुस्ती फुर्ती बनाए रखें और आलस को त्यागें। व्यवसाय के लिए समय अनुकूल नहीं है। मेहनत के अपेक्षा परिणाम कम मिलेगा। शारीरिक कष्ट रह सकता है।

तुला राशि
अनुभवी व्यक्ति से उचित सलाह और मार्गदर्शन हासिल करेंगे। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा कर लें, उचित समय है। गुस्से पर काबू रखें, अति आत्मविश्वास भी नुकसानदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है।

वृश्चिक राशि
सकारात्मक सोच और प्लान से कम करना फायदा दिला सकता है। पारिवारिक व्यवस्थाओं में बाहरी हस्तक्षेप से अशांति हो सकता है। घर के बड़े सदस्य की सलाह अवश्य मानें। ज्यादा इमोशनल न बनें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि
अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। बच्चे अनुशासित रहेंगे। नकारात्मक बातों  से बच कर रहें।  व्यवसाय के हर काम को सावधानी से करें। नौकरी पेशा लोगों को वरीय पदाधिकारी की सुननी पड़ सकती है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मकर राशि
समय अनुकूल है, फायदा उठाएं। पारिवारिक सदस्यों के बीच का विवाद खत्म होगा। बेकार की बातों पर गौर न करें। पैसे वापस लेने का आज उत्तम दिन है। सर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ राशि
प्रभावशाली व्यक्ति के साथ रहेंगे तो फायदा होगा। विषम परिस्थिति में भी संयम रखें। व्यवसाय में चल रही समय का समाधान मिलेगा।

मीन राशि
काफी समय से रुका हुआ काम होगा। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें, फायदा होगा। नौकरों से मुलाकात के बाद पेंटिंग प्रारीगोगिग