होली में रंग लगाने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से किया हमला, युवक घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

 

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया आलू चट्टी रोड की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां होली पर रंग लगाने का विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घायल अवस्था में  युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात हैं।

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया आलू चट्टी रोड की है। घायल युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आलू चट्टी रोड में कुछ लोगों के द्वारा होली खेल रहे थे। वहीं से एक युवक कहीं जा रहा था। तभी लोगों ने उसे युवक को रोक कर रंग गुलाल लगा दिया। इसी से युवक नाराज हो गए और उसने रंग लगाने वाले दीपक कुमार पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।वहीं इस घटना की सूचना तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद को लगी। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस और डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। और स्थिति को किसी तरह काबू पाया। हालांकि आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अलग-अलग समुदाय के थे। फिलहाल इस घटना के बाद कई थाने के पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क