खोदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पश्चिमी में जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरित

 

डीएनबी भारत डेस्क

भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व वर्मा ग्रुप छौड़ाही के निदेशक रामकुमार वर्मा ने अपने नीजी कोष से बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के गोगल टोल में जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करते हुए कहा कहा कि गरीब गुरवों का सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

इस मौके पर मंझौल अनुमंडल पत्रकार संघ के सचिव राजेश कुमार, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 94 की आशा कार्यकर्ता अभिलाषा कुमारी, सहायिका ममता कुमारी, समाजसेवी राम नारायण महतो, राकेश कुमार, रामरती देवी,

राम पुकारी देवी के हाथों से क्षेत्र के मुंशीलाल महतो, सागर महतो, राम दुलारी देवी, रामसखी देवी, महजनिया देवी, मंजू देवी, निरो देवी, गंगावती देवी, विशुन महतो, सागर यादव, वीरो यादव सहित दर्जनों गरीब, वृद्ध व असहायों महिला पुरुषों के बीच कंबल व चादर का वितरण किया गया। गर्म वस्त्र प्राप्त करते ही वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठें।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट