खेल मैदान में युवाओं को प्रेरित करते थे सर्वगुण संपन्न गीता प्रसाद सिंह – राम रतन सिंह

 

कॉमरेड गीता प्रसाद सिंह के द्वादश कर्म पर उनके पैतृक आवास बीहट जागीर टोला वार्ड संख्या 23 में भाकपा बीहट तीन शाखा द्वारा श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

कुशल शिक्षक, बेहतर वाॅलीवाल खिलाड़ी, एचएफसी बरौनी के आफिसर, स्टूडेंट क्लब बीहट के महासचिव कामरेड गीता प्रसाद सिंह के द्वादश कर्म पर उनके पैतृक आवास बीहट जागीर टोला वार्ड संख्या 23 में भाकपा बीहट तीन शाखा द्वारा श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के प्राचार्य अशोक कुमार पासवान, गायक दिलिप कुमार, अंशू कुमारी, तबला वादक विष्णुदेव सहित अन्य कलाकार द्वारा निर्गुण गीत गाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा की अध्यक्षता स्टूडेंट क्लब बीहट के महासचिव नवल किशोर सिंह ने किया।मंच संचालन रंधीर कुमार ने किया।इस अवसर पर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि स्व सीताराम मिश्र के सान्निध्य में उनका पूरा परिवार आगे बढ़ा। वे खेल के माध्यम से गांव के नौजवान को जोड़कर खेल मैदान तक लाने का काम किया। उन्होंने कहा खेल के माध्यम से गांव के युवाओं की दशा दिशा तय होती है।

भाजपा नेता सह एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि वे आदर्श चरित्र के व्यक्ति थे। उनसे मेरा बहुत ही आत्मीयता लगाव था। वही  राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा बहुयामी प्रतिभा के धनी थे गीता प्रसाद सिंह।वे खेल कला के क्षेत्र में जिंदा रहेंगे। उन्होंने कहा राम भक्त कम्युनिस्ट पार्टी के लोग हैं।जुलुम अत्याचारी राम भक्त नहीं हो सकता है।

श्रद्धांजलि सभा को भाकपा जिला मंत्री अवधेश राय,बरौनी भाकपा अंचल मंत्री अरविन्द सिंह , पूर्व रामाधार सिंह, खेत मजदूर यूनियन अशोक पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, नवीन सिंह ,एटक महासचिव प्रहलाद सिंह, शैलेश कुमार,  उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार श्रीराम शर्मा, सहायक शाखा मंत्री बीहट तीन पंकज कुमार महतो, रामनरेश सिंह,कमल वत्स, कांग्रेस नेता नारायण सिंह, पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा,जिला माध्यमिक शिक्षा संघ सुरेश राय, कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य ने संबोधित करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, नगर निगम मेयर पिंकी देवी, पूर्व महापौर संजय कुमार, प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर, शिवप्रकाश भारतद्वाज, अभिषेक कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार अमर, नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ धनकू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, शुभम कुमार ‌सहित गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट