29 जनवरी को साइकिल पे संडे टीम भारत नेपाल मैत्री यात्रा की करेगी शुरूआत,5 दिन 500 किमी की यात्रा 31 सदस्यीय टीम के साथ

अनहद यात्रा के तीसरे चरण में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ग्राम सिमरिया बरौनी की धरती से लुम्बिनी नेपाल मैत्री यात्रा की होगी शुरुआत।

अनहद यात्रा के तीसरे चरण में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ग्राम सिमरिया बरौनी की धरती से लुम्बिनी नेपाल मैत्री यात्रा की होगी शुरुआत।

डीएनबी भारत डेस्क 

आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा विगत 29 वर्षों से बेगूसराय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सामाजिक एवं  सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2014 से पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए ‘साइकिल पे संडे’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को टीम के सदस्यों द्वारा  साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण, स्वच्छता सहित अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूक करने का लगातार काम किया जाता रहा है।

बताते चलें कि विगत 12 जुलाई 2020 को साइकिल पे संडे के 300 वें रविवार पर बीहट के 6500 घरों में एक साथ पौधा वितरण कर पौधरोपन का कार्य किया गया था। जो अपने आप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2021 में अनहद यात्रा की शुरुआत की गई। जो वर्ष 2021 में दिनकर ग्राम सिमरिया से बापू धाम मोतिहारी तक एवं वर्ष 2022 में दिनकर ग्राम सिमरिया से बुद्धग्राम बोधगया तक साइकिल के माध्यम से यात्रा कर स्वच्छता, शांति का संदेश लेकर लोगों को जागरूक किया।

वहीं इस वर्ष अनहद यात्रा की तीसरे चरण की शुरुआत 31 सदस्यीय साइकिल पे संडे टीम का जत्था 29 जनवरी को
#cycleपेsunday कार्यक्रम के तहत राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया, बरौनी, बेगूसराय बिहार से गौतमबुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी नेपाल की लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए निकलेगी।

स्वच्छता के साथ शांति का संदेश लेकर भारत  नेपाल मैत्री के निमित्त यह यात्रा आयोजित है। यात्रा 29 जनवरी से प्रारंभ होकर 02 फरवरी को लुम्बिनी नेपाल जाकर संपन्न होगी। रास्ते में ठहराव के साथ  साथ लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

पूरे यात्रा विवरण-दिनकर ग्राम सिमरिया बरौनी से लुम्बिनी नेपाल 29 जनवरी से 2 फरवरी 2023 किलोमीटर- लगभग 500 किमी कुल 31 सदस्ययी टीम के साथ होगी रवाना।

पहला दिन-  29 जनवरी को सिमरिया, बीहट, तेघड़ा, बछवाड़ा, शेरपुर, मोहद्दीनगर, महनार-80 किमी

दूसरा दिन- 30 जनवरी को महनार से हाजीपुर बस स्टैंड, सोनपुर ब्रिज, बकरपुर हाट, कुशवाहा चौक(पटना- परसा- सिवान हाइवे), सिताबगंज, पारसा फौजी, सोहों(अमनौर-तरैया रोड), तरैया -90 किमी

तीसरा दिन- 31 जनवरी को तरैया, बसाहा, सोनवर्षा, देवापुर, कोइनी, दानापुर, गोपालगंज ससमुसा-81 किमी

चौथा दिन- 01 फरवरी- चतुर्थ दिवस- ससमुसा से तमकुही राज, पडरौना, नेबुआ नौरंगिया, भुजौली बाजार 91 किमी

पंचवा दिन- 02 फरवरी को भुजौली बाजार से खड्डा, निचलौल, ठूठीबाड़ी, नौतनवां, सोनौली, लुम्बिनी- 86 किलोमीटर।

नोट- इस यात्रा में आप अपना सहयोग देने के लिए डाॅ कुन्दन कुमार से  9570743614/7631700707 सम्पर्क कर सकते हैं।

#India#nepal
Comments (0)
Add Comment