25 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरा को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने शुरू की तैयारियां

आगामी 25 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम कार्यक्रम बिहार के पटना बापू सभागार में करेंगे शिरकत।

आगामी 25 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम कार्यक्रम बिहार के पटना बापू सभागार में करेंगे शिरकत।

डीएनबी भारत डेस्क 

स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में 25 फरवरी को भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और नालंदा जिले में लोगों को इस कार्यक्रम में निमंत्रण देने के लिए राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर 15 फरवरी को खुद नालंदा जिला पहुंचे।

जहां उन्होंने बिहारशरीफ सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने सीएम नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि समाधान यात्रा बस एक दिखावा बनकर रह गया है। क्योंकि प्रशासन पहले से ही तय कर लेती है कितने लोगों से सीएम मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे।

बस इतना पर ही मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान भयभीत भी दिख रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री को समाधान यात्रा करना ही है तो सीएम नीतीश कुमार जनता के बीच जाकर खुलकर संवाद करें। तब जाकर लोगों की समस्या के बारे में उन्हें पता चलेगा और उसका समाधान भी निकल सकेगा। लेकिन यहां तो भीड़, लोग और उनकी समस्या का समाधान सब निर्धारित है। क्या यही है समाधान यात्रा…..

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश कुमार 

Nalanda
Comments (0)
Add Comment