नौ साल देश बेहाल, सिर्फ मोदी और उनके मित्र सब हैं मालामाल- बरौनी कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दए पर की गई बैठक।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दए पर की गई बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा महंगाई पर रविवार को नप बीहट क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या -24 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामनंदन सिंह कम्पनी के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नौ साल देश बेहाल ,सिर्फ मोदी और उनके मित्र सब हैं मालामाल।

वहीं बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और नप कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है महंगाई साथ ही लाई है। आज देश की जनता को खाने पीने की सभी सामग्री खास कर टमाटर जो 15 से 20 रुपए प्रति किलो मिलता था वह आज 130 से 140 रुपए किलो बाजार में बिक रहा है।

घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 1200 के पार हो गया है। वहीं मनमोहन की सरकार जब देश में थी उस समय गैस सिलेंडर का दाम 400 सौ रुपए था उस समय यही भाजपा नेता छाती पीट -पीट कर सरकार को कोसते थे। लेकिन आज अपने खास मित्र अदानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए अपने मुंह पर ताला लगाए हुए हैं।

वहीं प्रदेश डेलीगेट नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में इतनी महंगाई कभी नहीं हुआ था। इंटक अध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि आज कोई भी सब्जियों के दाम 50 रुपए किलो से कम नहीं है। जनता परेशान है और घर की महिलाएं महंगाई से त्रस्त है नरेंद्र मोदी सरकार को कोस रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार,  वरिष्ठ नेता श्यामनंदन सिंह कंपनी, राम सेवक सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai