बेगूसराय जिला के सभी पंचायात, नगर परिषद वार्ड क्षेत्र के शाण्डिल्य गोत्रीय समर्थक होंगे हजारों की संख्या में शामिल, तैयारियां जोरों पर।
डीएनबी भारत डेस्क
01 अक्टूबर को यमुना भगत खेल गांव बरौनी मे ब्रह्मर्षि शांडिल्य गोत्रिय जिला महासम्मेलन की सफलता को लेकर तेघड़ा के शिवाय इन होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा की ब्रह्मर्षि भूमिहार शांडिल्य वंशज के बीच जाकर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में 01 अक्टूबर को बरौनी गांव यमुना भगत स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने ब्रह्मर्षि शांडिल्य गोत्रिय जिला महासम्मेलन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता देनें की समाजषके लोगों से अपील की और सभी शांडिल्य वंशज एक हो कर समाज मे बढ़ रहे कुरीति को दूर कर अपनी सभ्यता संस्कृति की रक्षा करने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हम सभी शांडिल्य वंशज हैं और अभी के काल में सभी ऋषियों को जानना होगा और सभी गोत्रों का सम्मान जरूरी है.
इस प्रेस वार्ता मे संयोजक मणिकांत भूषण पूर्व मुखिया,गरिमा उपस्थिती पूर्व विधायक अनिल चौधरी, अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मुखिया, रामकिंकर सिंह,चंदन सिंह, नीरज कुमार,देवो चौधरी मुखिया, राजीव सिंह, सुजीत कुमार,राजेश राय,ब्रजेश कुमार, मीडिया प्रभारी अभिषेक भारती, राजेश श्रवण, अर्जुन राय, संजय राय सहित अन्य लोग मौजूद थे.
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट