बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेई और पंकज त्रिपाठी बनाए गए नगर निकाय चुनाव ब्रांड एंबेसडर, अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

बिहार से संबंध रखने वाले बॉलीवुड के अभिनेता मनोज वाजपेई और पंकज त्रिपाठी को चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए बनाया ब्रांड एंबेसडर। मनोज वाजपेई का विज्ञापन प्रसारित, जल्द आएगा पंकज त्रिपाठी का भी

बिहार से संबंध रखने वाले बॉलीवुड के अभिनेता मनोज वाजपेई और पंकज त्रिपाठी को चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए बनाया ब्रांड एंबेसडर। मनोज वाजपेई का विज्ञापन प्रसारित, जल्द आएगा पंकज त्रिपाठी का भी

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में नगर निकाय चुनाव की बिगुल बज चुकी है। चुनाव आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भी करवा लिया और अब दौर शुरू हो गया है जनसंपर्क का और अपने पक्ष में मतदान की गुजारिश और सिफारिश का। चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए चुनाव आयोग भी प्रयासरत है। बिहार नगर निकाय चुनाव में अधिकाधिक वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार के लोगों से अब बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और बिहार की माटी से संबंध रखने वाले मनोज वाजपेई और पंकज त्रिपाठी गुजारिश करेंगे। चुनाव आयोग ने मनोज वाजपेई और पंकज त्रिपाठी को नगर निकाय चुनाव का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

 

मनोज वाजपेई के मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेश का प्रसारण भी शुरू हो गया है। वहीं जल्द ही पंकज त्रिपाठी भी मतदान के लिए आम मतदाताओं को प्रेरित करते नजर आएंगे। विदित हो कि बिहार के कुल 224 नगर निकायों में दो चरण में चुनाव होना है। पहले चरण में 156 नगर निकाय का मतदान 10 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 12 अक्टूबर को वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को और मतगणना 22 अक्टूबर को होगा।

biharbrand ambassadorelectionelection commissionManoj Bajpainagar nikay electionpankaj tripathi
Comments (0)
Add Comment