आजाद भारत में मान सम्मान व अधिकार के साथ जीना है तो संघर्ष करना होगा – मुकेश सहनी

 

निषाद समाज को आरक्षण मिले ,एक रोटी कम खाए लेकिन बच्चों को पढ़ाएं।

डीएनबी भारत डेस्क

सिमरिया गंगा नदी तट स्थित सिमरिया निषाद घाट पर विकासशील इंसान पार्टी के बैनर तले बुधवार को आयोजित निषाद आरक्षण संकल्प सभा को संबोधित करते हुए वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि आजाद भारत में मान सम्मान व अधिकार के साथ जीना है तो संघर्ष करना होगा।

देश आजाद हुआ लेकिन हम सबों को गरीबी से आजादी नहीं मिली है। आजादी के बाद बाबा साहेब डॉ अंबेडकर ने ताकत दी।उस ताकत को समझने की जरूरत है। जब देश में एक संविधान, एक कानून है तो फिर हमारे साथ अन्याय क्यों। निषाद समाज को आरक्षण मिले। इसको लेकर हम विगत दस वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं और जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।बस आप सबों का साथ चाहिए।

Midlle News Content

उन्होंने कहा एक रोटी कम खाए बच्चों को पढ़ाएं,जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा। साथ ही अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि आप सब वोट की ताकत को नहीं समझे इसीलिए आप सब जीरो है। वोट की ताकत को पहचानिए। हम सब जब एक हो जायेंगे तो निषाद का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बन सकता है। लेकिन आज भी हमारा समाज काफी पीछे है।

उन्होंने कहा आज जिसके पास पैसा और पावर है वहीं देश का महान व्यक्ति हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर लड़ना होगा। चुनाव में वोट को नहीं बेचना है। इस दौरान सभी लोगों को हाथ में गंगा जल लेकर एक जुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दिलाया। संकल्प सभा की अध्यक्षता वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयजयराम सहनी ने किया। जबकि संचालन नरेश निषाद ने किया।

इस अवसर पर निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार निषाद एवं उनका पुत्र आयुष कुमार ने वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद सभी ने माला और बुके देकर स्वागत किया। साथ ही मुकेश सहनी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान संकल्प सभा पर वीआईपी पार्टी जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी, निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत निषाद, जिला उपाध्यक्ष बाबू खान, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सहनी, मुखिया रामाश्रय निषाद, ललन सहनी, सुबोध सिंह निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सहनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सहनी, प्रदेश सचिव सुनीता सहनी, जिला प्रभारी डा ए के सिंह, पोलिन्द्र सहनी, लक्ष्मण सहनी, फूलेना सहनी, दुलारचंद सहनी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन कुशवाहा, नरेश निषाद, रामबदन महतों, प्रभु दयाल सहनी, प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदुमण वेलदार, जिला प्रवक्ता अखिलेन्द्र यादव सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर बेगूसराय जिला के सभी प्रखंड व पंचायत से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -