नालंदा: होटल के पास एक अज्ञात भिखारी का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

 

डीएनबी भारत डेस्क

भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के मिल्कीपर गांव के एलिट होटल के पास एक अज्ञात भिखारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण ठाकुर चंदन सिंह उर्फ मुनचुन ने बताया कि मिल्कीपुर गांव के समीप एलिट होटल के समीप एक अज्ञात भिखारी का शाव मिला है।

Midlle News Content

उन्होंने बताया कि भिखारी प्रत्येक दिन इसी इलाके में घूम घूम कर भीख मांगने का काम किया करते थे और एकाएक आज उसका शव मिल्कीपर गांव के एलिट होटल के पास शव को ग्रामीणों के द्वारा देखा गया।

इसके बाद इस घटना की जानकारी विभाग पुलिस को दी गई। वही इस संबंध में भागनबीघा ओपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि भिखारी की मौत कैसे हुई।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -