बछवाड़ा के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक विक्षिप्त व्यक्ति घायल, सीएचसी में भर्ती

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत स्थित फतेहा गांव के समीप ओवरब्रिज एनएच 28 पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया।  घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

Midlle News Content

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनएच 28 के रास्ते जाने के दौरान देखा की एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में एनएच 28 के किनारे गिरा पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा भेज दिया।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति अपना नाम व पता बचाने में सक्षम नहीं है।  प्रथम दृष्टया में उक्त घायल व्यक्ति विक्षिप्त प्रतीत होता है।  स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना के उपरांत बछवाड़ा थाना की पुलिस समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -