आगामी लोक सभा चुनाव में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार:- राजबंशी महतो

 

डीएनबी भारत डेस्क

केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं बिहार की एनडीए गठबंधन की नीतीश सरकार के क्रियाकलापों के विरोध में आगामी 3 मार्च को पटना में महागठबंधन द्वारा जन विश्वास रैली आहूत किया गया है।

इस जन विश्वास रैली की सफलता के लिए रविवार को महागठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में हुई इस बैठक में बोलते हुए स्थानीय विधायक राजबंसी महतो ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोगों को केवल सब्जबाग दिखाकर वोट अर्जित करने का प्रयास कर रही है।

Midlle News Content

देश में मंहगाई बढ़ी है। किसान बदहाल स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ विश्वासघात कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पलटी मारी है। उन्होंने बिहार की जनता का विश्वास खो दिया है। आगामी लोक सभा चुनाव में बीजेपी को इसका फल भुगतना होगा।

उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर जन विश्वास रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। जन विश्वास रैली की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया गया।

बैठक में प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ सैफी, विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा,सीपीआई के अंचल मंत्री उदय चन्द्र झा, सीपीएम के नेता नेतराम यादव,अब्दुल कुदुस, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मो सुभान, माले नेता अवधेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन यादव,कैलाश यादव आदि ने अपने विचार रखे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -