उपलब्धि या अधूरापन… बरौनी जंक्शन को 01 नंबर प्लेटफार्म तो मिला पर गायब हुआ 09 नंबर प्लेटफार्म

क्या थी मजबूरी जो बरौनी जंक्शन रहा 01 नंबर प्लेटफार्म से महरूम.. सिर्फ नंबर का खेल या बरौनी जंक्शन के विकास कार्य के साथ हो रही है कोई गहरी साजिश....

– क्या थी मजबूरी जो बरौनी जंक्शन रहा 01 नंबर प्लेटफार्म से महरूम.. सिर्फ नंबर का खेल या बरौनी जंक्शन के विकास कार्य के साथ हो रही है कोई गहरी साजिश….

– पूर्व में भी बरौनी जंक्शन पर थी प्लेटफार्म की संख्या 08 और वर्तमान में भी प्लेटफार्म की संख्या है 08..

– बरौनी जंक्शन के नवघोषित प्लेटफार्म संख्या 01 पर यात्री सुविधा का है घोर आभाव

डीएनबी भारत डेस्क (स्पेशल रिपोर्ट)

उपलब्धि माने या अधूरापन बड़ा सवाल बरौनी जंक्शन रेल प्रशासन पूछ रहा है…। जो अस्तित्व में था उसे आजतक क्यों नंबर के खेल या कुछ तकनीकी खामी के कारण उलझाए रखा गया। कहने को लोग कह रहे हैं कि 18 जून से पांच दशकों बाद बरौनी जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक शुरू..। बड़ा सवाल जो बना नहीं वह शुरू कैसे हुआ और जो शुरू था उसके लिए यह उद्घोषणा का नाटक क्यों..??

रेल प्रशासन की अनदेखी और राजनीतिक साजिश का हमेशा शिकार बना है बरौनी जंक्शन

जानकारों के मुताबिक बरौनी जंक्शन पर दशकों से लेकर 19 जून 2023 तक प्लेटफार्म की संख्या 08 ही है तो फिर 01 नंबर प्लेटफार्म के शुरू होने की खुशी कैसी..यह तो रेल विभाग के नंबर खेल का छलावा के आलावे कुछ नहीं है। पहले 02 नंबर से 09 नंबर तक बरौनी जंक्शन पर प्लेटफार्म था और अब 01 नंबर से 08 तक हुआ। अंक में बरौनी जंक्शन नीचे गिर रहा है तो संख्या में पूर्व की तरह 08 प्लेटफार्म ही है।

इसे रेल प्रशासन की उदासीनता कहें या राजनीतिक साजिश कि बगैर किसी प्लेटफार्म के निर्माण हुए जब बरौनी जंक्शन को 01 नंबर प्लेटफार्म मिल सकता था तो फिर हास्य का पात्र इस स्टेशन को देश के पैमाने पर इतने वर्षों तक क्यों बनाया गया। या फिर कोई बड़ी साजिश तो नहीं बरौनी जंक्शन के विकास कार्य को अवरूद्ध करने की। बताते चलें कि हिन्दुस्तान का एकलौता स्टेशन बरौनी जंक्शन था जो बगैर 01 नंबर प्लेटफार्म का था।

केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के सोनपुर मंडल रेल प्रतिनिधि के प्रयास की चर्चा

18 जून से 01 नंबर प्लेटफार्म के विधिवत उद्घोषणा के साथ वर्षों पुरानी बरौनी जंक्शन पर 01 नंबर प्लेटफार्म की मांग पूरी हुई। सोनपुर मंडल संसदीय समिति एवं अन्य मंडल की बैठक में बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज के सोनपुर मंडल रेल प्रतिनिधि ने इस मुद्दे के साथ बरौनी जंक्शन पर आधुनिकीकरण एवं विकास कार्य किये जाने को पुरजोर तर्कपूर्ण ढ़ंग से रेल पदाधिकारियों की बीच अपनी बात  लगातार रखते रहे हैं।

Midlle News Content

स्थानीय लोग एवं रेल जानकारों की मानें तो रेल प्रतिनिधि के रूप में श्री शाण्डिल्य द्वारा किया गया पहल काफी प्रशंसनीय है। हलांकि यह खबर लोगों के लिए थोड़ा उत्साहजनक कम है क्योंकि लोग कहते हैं 09 नंबर प्लेटफार्म खत्म करके 02 नंबर प्लेटफार्म को 01 नंबर प्लेटफार्म कर देना और 09 नंबर को 08 नंबर प्लेटफार्म बना दिया जाना समझ से परे है। जो मूर्ख बनाने के सिवा कुछ नहीं है।

पूर्व के बजट में बरौनी जंक्शन पर 01 नंबर प्लेटफार्म और गढ़हरा यार्ड का सौंदर्यकरण निर्माण की थी योजना

रेल विभाग के जानकारों की मानें तो पूर्व के रेल केन्द्रीय बजट में बरौनी जंक्शन पर 01 नंबर प्लेटफार्म का निर्माण एवं गढ़हरा यार्ड के सौन्दर्यीकरण सहित अन्य कार्य के लिए राशि की घोषणा की गई थी। आखिर उस बजट घोषणा का क्या हुआ। पूरा मामला उच्च स्तरीय जांच का विषय है। हलांकि इस संबंध में विभागीय कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। सिर्फ बरौनी जंक्शन पर उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है। ताकि रेल यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बरौनी जंक्शन के नवघोषित प्लेटफार्म संख्या 01 पर यात्री सुविधा का है घोर आभाव

बरौनी जंक्शन पर पूर्व से बने 02 नंबर प्लेटफार्म जिसे सेंटिंग प्लेटफार्म के नाम से जाना जाता है को वीआईपी प्लेटफार्म नंबर 01 का दर्जा तो दे दिया गया। पर इस प्लेटफार्म पर साफ सफाई से लेकर यात्री सेड, पेय जल, महिला पुरुष शौचालय, पंखा आदि विभिन्न यात्री सुविधा का घोर आभाव है। जो इस जानलेवा भीषण गर्मी में रेल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

बरौनी जंक्शन प्लेटफार्म संख्या 02 से शुरू होने वाला अजूबा जंक्शन के तौर पर जाना जाता था।

रेल जानकार की मानें तो 50 वर्ष पूर्व बरौनी जंक्शन से छोटी लाइन के माध्यम से जब रेल गाड़ियों का परिचालन होता था उस समय प्लेटफार्म संख्या 01 ही प्लेटफार्म एक एवं दो का काम करता था। इस प्लेटफार्म को पूर्वी छोड़ से प्लेटफार्म संख्या 01 एवं पश्चिमी छोड़ से प्लेटफार्म संख्या 02 माना जाता था। जिसमें दिल्ली से आने जाने वाली ट्रेन पश्चिमी छोड़ प्लेटफार्म 02 पर आती जाती थी और असम की ओर जाने आने वाली ट्रेन पूर्वी छोड़ 01नंबर प्लेटफार्म 01 पर। जानकारों के मुताबिक जबसे बरौनी जंक्शन से छोटी लाइन की गाड़ियों का परिचालन बंद हुआ, तब से बरौनी जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या 01 का अस्तित्व खत्म हुआ और यह जंक्शन दो नंबर से नौ नंबर प्लेटफार्म तक के लिए जाना जाने लगा।

हलांकि बरौनी जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या 02 से 09 तक की संख्या को बदल कर प्लेटफार्म संख्या 01 से 08 किये जाने को लेकर अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। इसकी सूचना सिर्फ उद्घोषणा एवं प्लेटफार्म पर लगे डिस्प्ले के माध्यम से यात्रियों को दी जा रही है। जबकि प्लेटफार्म पर पूर्व से अंकित प्लेटफार्म संख्या यथावत पूर्व की तरह ही है। जिससे रेल यात्रियों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -