बीरपुर थाना में आयोजित जनता दरबार में आठ मामले निष्पादित
डीएनबी भारत डेस्क
![Midlle News Content](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240321-WA0129.jpg)
विभागीय आदेश के आलोक में शनिवार को वीरपुर थाना के प्रतिक्षालय भवन में भूमि संबंधीत विवाद को निपटारे हेतु सीओ ललीता कुमारी व पुलिस पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिस में पुराने 19 मामलों की सुनवाई की गई।
इस संबंध में सीओ ललीता कुमारी ने बताया कि 19 मामलों की सुनवाई की गई है जिसमें से आपसी समझौता के आधार पर 8मामलों को निष्पादित किया गया। 11मामलों में स्थल निरीक्षण किया जाना है। 2 मामले नये आए हैं जिसमें नोटिस भेजा जा रहा है। मौके पर राजस्व कर्मचारी राधेश्याम कुमार सहित अंचल क्षेत्र से आये दर्जणों फरियादी मौजूद थे।
बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा
- Sponsored -
![- Sponsored -](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240321-WA0128.jpg)